Sunday, January 30, 2011

MOBILE NUMBER PORTABILITY


बहुत समय के इंतज़ार और कई Deadlines के निकल जाने के बाद Mobile Number Portability (MNP) आखिरकार पूरे देश में शुरू हो गया है | MNP तकनीकि पूरे देश में Mobile Subscribers के लिए एक आज़ादी का युग शुरू करेगी | इस तकनीकि से Subscriber अपने पुराने Mobile Number को छोड़ने के डर के बिना अपना Mobile Service Provider बदल सकते हैं | इसका मतलब यह है कि Users अपने Service Provider को Change  करने के बाद भी अपना पुराना Number रख सकते हैं | और हाँ , यह Service दोनों Postpaid-Prepaid एवं GSM-CDMA के लिए उपलब्ध है |
  • Porting Charge only upto Rs. 19/-
  • Porting time : 7 working days (15 working days in case of Jammu & Kashmir, Assam and North East Service areas)
Consumers की सुविधा को ध्यान में रखते हुए TRAI ने यह specify किया है कि Service distruption time 2 घंटे से ज्यादा नहीं होगा और वो भी रात्री के समय |
REQUEST FOR PORTING -
  1. नये Mobile Service Provider (जिसकी आप service लेना चाहते हैं) से संपर्क करें |
  2. Customer Acquisition Form (CAF) & Porting Form प्राप्त करें |
  3. Eligibility & Other Conditions ध्यानपूर्वक पढ़ें |
  4. यदि आप Eligible हैं तो जिस Mobile Number  को आप Port करना चाहते हैं उस Mobile Number से एक Text SMS भेज कर Unique Porting Code प्राप्त करें | Unique Porting Code प्राप्त करने के लिए उस Mobile Number से बड़े अक्षरों में  PORT एक space 10 अंको का Mobile Number(जो आप Port करना चाहते हैं ) लिख कर 1900 पर भेज दें | उदाहारण के लिए -  PORT_9999999999
  5. CAF & Porting Form भरें |
  6. पूर्णतया भरा हुआ Porting Form & CAF जरुरी Documentary proof के साथ Mobile Service Provider  को दें |
  7. यदि आप एक Postpaid subscriber हैं तो आपको CAF & Porting Form के साथ Last Bill की Paid copy भी देनी होगी |
  8. नये Service Provider से नया SIM प्राप्त करें |
आप अपनी Porting Request, apply करने के 24 घंटे के अन्दर वापस भी ले सकते हैं |
Activation of Ported Number -
  1. आपका नया Mobile Service Provider आपको Porting Date & Time की जानकारी आपके Mobile Phone पर देगा |
  2. दिए गए Date & Time के बाद , नये Mobile Service Provider के द्वारा दिया गया नया SIM आप पुराने SIM से बदल दें |
Eligibility and Other Conditions -
  • दूसरा Mobile Service Provider आपके Mobile Connection के  Activation के 90 दिनों के बाद या आपके Mobile Number के Last Porting से 90 दिनों के बाद ही (इन दोनों में जो भी Applicable हो) बदला जा सकता है |
  • आप अपना Mobile Service Provider केवल same service area में ही बदल सकते हैं |
  • अगर आप Postpaid Subscriber हैं तो जरुर ensure कर लीजिये कि आपके Last Bill के अनुसार ,आपने सभी Dues pay  कर दिए हैं |(इसके लिए आपको Porting Form में signature भी करने होंगे)
  • अगर आप Prepaid Subscriber हैं तो यह अवश्य note कर लें कि आपका जो भी बचा हुआ balance amount of talk time है वह Porting के समय अपने आप समाप्त हो जायेगा |
आशा है कि इस जानकारी से आपको अवश्य लाभ मिलेगा और आप आज़ादी से अपना मनपसंद Mobile Service Provider चुन सकेंगे |

No comments:

Post a Comment