Friday, July 5, 2013

केजरीवाल का 'ईमानदारी' सर्टिफिकेट

आजकल आप पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल एक समाजसेवी से राजनेता बनने का सपना देख रहे हैं | वैसे सपना देखना कोई गलत बात तो नहीं है| खैर, व्यक्तिगत तौर पर मैं उन्हें एक समाजसेवी के रूप में पसंद करता हूँ ,राजनेता के रूप में नहीं |
अभी कुछ दिनों से केजरीवाल का एक पोस्टर दिल्ली में चलने वाले कई सारे ऑटो के पीछे लगा हुआ है, जिसमें केजरीवाल को ईमानदार व दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भ्रष्ट दर्शाया गया है| मुझे बड़ा आश्चर्य होता है कि सारी ईमानदारी का ठेका केजरीवाल साहब के पास है | अपनी ईमानदारी का ढिंडोरा केजरीवाल साहब ऐसे पीटते हैं जैसे उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट मिला हुआ है| केजरीवाल ईमानदार हो सकते हैं लेकिन मैं यह जरुर जानना चाहूँगा कि केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र कहाँ से और किस संस्था द्वारा दिया गया है ?
करोड़पतियों को अपनी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाने वाले केजरीवाल प्रचार-प्रसार पर किस तरह से खर्च कर रहे हैं,यह किसी से छिपा नहीं है | करोड़ो रुपया किस तरह वो अपने NGO के नाम पर कमा रहे हैं , यह अब लोगों को समझ आ रहा है |
केजरीवाल ने अपने को ईमानदार और दूसरी पार्टियों के नेताओं को भ्रष्ट बताने की फैक्ट्री खोल रखी है | लेकिन कुछ भी हो जनता को भी अब समझ आ गया है कि सिर्फ गाल बजाने से कुछ नहीं होता , काम भी करना पड़ता है |

No comments:

Post a Comment